क्या आपको हंसने का शौक है? यदि हां, तो आप सही जगह पर हैं! हमने आपके लिए 200+ funny jokes से अधिक मजेदार जोक इकट्ठा किए हैं जो आपको हंसाने वाले हैं। यहाँ आपको सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई तरह के जोक्स मिलेंगे, जैसे पंजाबी जोक्स, हिंदी जोक्स, संता बंता जोक्स और भी बहुत कुछ। तो अगर आप इन सभी मजेदार जोक्स को पढ़ना चाहते हैं, तो जल्दी से इस ब्लॉग को पढ़ें और हंसते हंसते इन मजेदार जोक्स का मजा लीजिए।
संजना तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस का इंटरव्यू देने पहुंची
officer – अगर एक तरफ आपके पति हो और दूसरी तरफ आपका भाई हो तो आप क्या मारोगी ?
संजना – पति
officer – अरे मैडम आपको तीसरी बार बता रहा हूँ की आप ब्रेक मारोगी😂😂
जब एक लडकी लडके से क्लास मे ऐक पेन
मांगती हे तो..
लडका : कोनसा दूं?… ब्लु,ब्लैक,रेड,
ग्रीन??
ओर जब एक दोस्त मांगे तब…
लडका : हट साले लडकी देखने आता है school मे
बिना पेन के??
एक आदमी खड़े-खड़े चाबी से
.अपना कान खुजा रहा था..?
दूसरा व्यक्ति उसे गौर से देखता हुए बोला :-
भाई साहब, आप स्टार्ट नहीं हो रहे…
तो मै धक्का लगाऊ.
भाई ने रसोई में गैस पर कूकर चढा सेल्फी वाली पोस्ट डाली की और लिखा
बीवी मायके गयी है और मुझे चाय बनानी है,कुकर में कितनी सिटी लगाऊ?
.
.
किसी ने कहा:-कुकर में ऑलरेडी एक सीटी लगी है और कितनी लगाएगा
किसी ने कहा बेवकूफ चाय कुकर में थोड़ी बनती है कड़ाही चढा,
एक बोला:- पहले दो घण्टे चाय पत्ती भिगो ले ,दो तीन सीटी में काम चल जाएगा
किसी ने सुझाया खिड़की पर जाके एक सीटी बजा,पड़ौसन दे जाएगी
दुकानदार : बताइए जनाब क्या चाहिए ?
राहुल: अपने होने वाली बीवी के कुत्ते के लिए केक चाहिए
दुकानदार : यहीं खाओगे या पैक कर दूँ
जेलर– सुना है की तुम शायर हो कुछ सुनाओ यार
कैदी– पेश करता हूँ साहेब
गम ए उल्फत मे जो जिन्दगी कटी हमारी,
जिस दिन जमानत हुई जिन्दगी खतम तुम्हारी
जेलर– अरे बंसी वो डंडे में तेल लगा कर लाना
ये अभी तक नहीं सुधरा है।
एक आदमी नदी मे डूब रहा था। वो जोर जोर से चिल्लाया –
“”गणेश जी बचाओ””
“”गणेश जी बचाओ””
गणेश जी आए ओर नदी किनारे नाच ने लगे।
आदमी :””प्रभु आप नाच क्यों रहे हो? मुझे बचाओ…””
गणेश जी मुस्कुराते हुए बोले –
“”तू भी तो मेरे विसर्जन मे बहुत नाच रहा था…!
लड़का:- मां दिवाली आने वाली है,
इस बार पटाखे इस दुकान से लुंगा!
मां:-हरामजादे, ये पटाखों की दुकान नहीं लड़कियों
का हॉस्टल है
लडका:- मुझे क्या पता,,
एक दिन पापा कह
रहे थे कि यहां एक से एक धांसु पटाखे हैं
एक कंजूस बनिया लड़का को बनिया लड़की से प्रेम हो गया,
.
बनिया लड़की: – जब पिताजी सो जाएगें, तो मै गली मे सिक्का फेंकुंगी,
.
आवाज सुनकर तुरन्त अन्दर आ जाना,
लेकिन लड़का सिक्का फेंकनें के एक घन्टे बाद आया,
लड़की: – इतनी देर क्यो लगा दी,
लड़का: – वो मै सिक्का ढुँड रहा था,
लड़की: – अरे पागल वो तो धागा बाँधकर फेका था, वापस खिच लिया|
चचा वोट डालकर बाहर आए,
और पोलिंग एजेंट से पूछा – तेरी चाची वोट डाल गई क्या?
एजेंट ने लिस्ट चेक कर के कहा – जी चचा वह वोट डाल गई!
चचा भरे गले से बोले- जल्दी आता तो शायद मिल जाती!
पोलिंग एजेंट – क्यो चाचा आप साथ नही रहते?
चचा: बेटा उसे मरे हुए 15 साल हो गए ,हर बार वोट डालने आती है पर मिलती नहीं!
एक खरगोश रोज़ एक लोहार की दुकान पर जाता और पूछता
“गाजर है???”😴
.
लोहार इंकार कर देता।
एक दिन लोहार को बहुत गुस्सा आया और उसने पकड़कर खरगोश के दांत तोड़ दिए।
.
और कहा – अब तू “गाजर” खा के दिखा?
फिर ? फिर क्या
अगले दिन खरगोश आया और पूछने लगा –
“गाजर का हलवा है???”
इसे कहते हैं positive attitude
लड़का- तुम लड़किया लव मैरिज क्यों करती हो?
.
लड़की- अनजान नमूना मिलने से अच्छा है,
जाना पहचाना कमीना मिल जाये..!
लड़की- तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो..?
लड़का- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है की पहले से
पाली हुई नागिन मिले..!
पोता: दादी आपने कौन-कौन से
देश घूमे हैं ???
दादी: अपना पूरा हिंदुस्तान,
पाकिस्तान, अफगानिस्तान ,
उज़ेबिस्तान….
पोता: अब कौन सा घूमोगी….
पीछे से छोटा पोता बोला…..
कब्रिस्तान…
दे चप्पल दे चप्पल कमर लाल करदी..
एक युवती ने अपना मंगेतर सहेली को दिखाया तो वो बोली- ‘लड़का तो ठीक-ठाक है,
पर जब हँसता है तो इसके दाँत बिलकुल भी अच्छे नहीं लगते।‘
.
युवती बोली- ‘वैसे भी मैं शादी के बाद इसे हँसने का मौका ही कब दूँगी।‘😀😜
मैडम दूध वाले से..
छोरे पैंतीस साल का होने को आया, अब तो शादी करले !
.
दूध वाला… नहीं नहीं…!!
मैडम…..क्यों ??
क्या हुआ ?
दूधवाला……
मै रोज सुबह पांच बजे उठ कर घरों में दूध देने जाता हूँ,,
उस वक्त इन औरतों का ओरिजिनल चेहरा देख कर मेरी तो शादी करने कि हिम्मत ही नहीं होती
हनीमून पर गए एक जोड़े ने एक एक बड़ी सी होटल में रूम लेने के लिए इंट्री ली ।
पत्नी को सोफे पर बिठा कर पति काउंटर पर रूम बुक करने गया।
.
वहां पर एक लड़की मिनी स्कर्ट में काउंटर पर खड़ी थी ।
रूम में आकर पति पत्नी से बोला- “वो जो काउंटर पर लड़की खड़ी थी न वो कॉल गर्ल थी..।”
पत्नी- “नहीं जी ये उनका युनिफोर्म होता है आप तो कुछ भी समझ लेते है,,।”
दोनो पति पत्नी में बहस हो गयी और शर्त लग गयी ।
पति ने पत्नी को परदे के पीछे छुपा दिया और उस लड़की को रूम में बुलाया और फिर उससे पूछा – “मैं अकेला हूँ आज रात भर मेरे साथ रुकोगी ?”
वह लड़की बोली – “2000 रुपये लूँगी ।”
वह बोला – “200 रुपये दूंगा.”…….और वह लड़की गुस्सा होकर चली गयी ।
शर्त पति जीत गया ।
फिर शाम को दोनों पति- पत्नी रेस्टारेंट में बैठे हुए थे।
तो उस लड़की ने दूर से उन्हें देखा और पास आकर आदमी को बोली ।
” 200 रूपये में ऐसी ही मिलेगी ….. ..तिये
1 सेठ सेठानी में बहस हो गई.. कि उनके 1 मात्र लड़के के लिये गाँव की बहू लाऐं या शहर की..??!!
सेठानी कहती कि गाँव की लाऐंगे.. क्योंकि वह घर का काम संभाल लेगी.. !
सेठजी कहते कि वे गँवार होती हैं.. उन्हे शहर के तौर-तरीके नही आते हैं.. !
आखिर सेठानी कि जिद पर 1 गाँव पहुंचे.. सेठजी ने कहा :– ” बेटी जरा मैंगो शेक ले आओ.. ! “
लड़की हाँ में सिर हिलाकर .. रसोईघर मे आ गई..
4 आम लिये.. तवे पर सेका.. मसाला डाला और प्लेट मे मैंगो सेक कर ले आई.. !
सेठ सेठानी इस मैंगो शेक को देखते ही रह गए.. ! 🤔🙄
अब सेठजी के कहने पर शहर मे लड़की देखने गये.. !
सेठानी ने नई बहू की परीक्षा लेने के लिए बोला :–
” बेटी जरा पापड़ सेक लाओ.. ! “
लड़की किचन मे गई.. 4 पापड़ लिए.. मिक्सर मे डाले.. पानी मिलाया और गिलास मे भर कर ले आई.. और बोली :–
” लीजिये पापड़ शेक.. ! “
छोरा अभी भी कुंवारा ही है.. !!!
कोई नजर में हो तो बताना 😀😀
मस्त जिंदगी किसे कहते हैं?
खाने को रोज़ थाली हो
दो टाइम की कामवाली हो .
पड़ोसन नखरे वाली हो .
सुन्दर सी १ साली हो और
घरवाली का दिमाग खाली हो …
प्लम्बर: सर, नल ठीक हो गया
लेबर चार्ज 800 रुपैये..
इंजीनियर: अरे, 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है!
प्लम्बर: सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी!
दो महिलाएँ.. एक फंक्शन में गईं ।
वहाँ पहली महिला जिस भी जगह बैठने लगती तो..
दुसरी महिला उसकी बैठने की जगह को अपने दुपट्टे से साफ कर देती ।
तकरीबन पाँच – दस बार ऐसा हुआ ।
तब किसी ने दूसरी महिला से पूछा कि,
“तू खुद की बजाय, इस औरत की जगह क्यों साफ कर रही है?”
तो वो महिला बोली, “क्या करूँ बहना?”
ये मेरी जेठानी है ! और ये…
आज मेरी साड़ी पहन कर.. आई है।
गांव में आधार कार्ड बन रहा था । कम्प्यूटर ऑपरेटर ने एक महिला से पूछा- तुम्हारे घरवाले का क्या नाम है? ये कॉलम भरना है।
महिला बोली—- हमारे यहाँ घरवाले का नाम नही लिया जाता ।
ऑपरेटर- कुछ हिंट दो मैं भर देता हूँ ।
महिला बोली — 3 गंजी 3 गंजी ।
ऑपरेटर चकरा गया ।
तभी बगल में खड़ा एक लड़का बोला—-” छगनजी ”
एक सुंदर औरत👩 क्रिकेट का मैच देख रही थी
और
चेहरे पर इंडिया के झंडे का नक्शा था,
एक बजुर्ग पास आया और
उसके चेहरे को चूम💋 कर बोला
कितना सुंदर है मेरा भारत 😂👈
ज्योतिषी : तुम्हारा नाम कविता है?
कविता : जी महाराज
ज्योतिषी : रितेश तेरे पति का नाम है?
कविता : जी जी महाराज (हाथ जोड़ते हुए)
ज्योतिषी : रितेश की उम्र 45 साल है?
कविता: जी.. जी.. महाराज
ज्योतिषी : तेरे दो लड़के और एक लड़की है ?
कविता: जी.. बिलकुल सही महाराज
ज्योतिषी : बड़ा लड़का.. 18 वर्ष का है.. नाम ऋषिकांत है
कविता: (नतमस्तक हो कर) हां में गर्दन हिलाती है
ज्योतिषी : लड़की 15 साल की.. नाम ऐश्वर्या है
कविता: (झुक कर) जी.. महाराज
ज्योतिषी : सबसे छोटा लड़का है जो अभी दस साल का है.. नाम राजू है
कविता : (आश्चर्य से झुक कर चरणों में झुकतेे हुए) जी बिलकुल सही सही बता रहे हैं
ज्योतिषी : तूने कल 25 किलो गेहूं खरीदे हैं?
कविता : (पैरो पर गिर कर..) महराज आप तो पूरे अंतरयामी हैं
ज्योतिषी : अगली बार कुंडली लाना राशन कार्ड…नहीं..
सत्संग चल रहा था
.
पंडित जी बता रहे थे
जो नर है वो अगले जन्म में भी
नर ही बनेगा और जो नारी है*
वो अगले जन्म में भी नारी ही
बनेगी ! एक बुढ़िया उठकर जाने लगी तो पंडित जी ने पूछा क्या हुआ ❓
बुढ़िया बोली जब अगले जन्म में भी रोटियां ही बनानी है तो
.
सत्संग सुनने का क्या फायदा…..
गर्ल – तुम क्या कर रहे हो ?
बोय – मच्छर मार रहा हुँ
गर्ल – कितने मारे ?
बोय – 5 मारे, 3 फिमेल ओर 2 मेल
गर्ल – कैसे पता चला, मेल है या फिमेल
बोय – 3 आईने 🔲 के पास बैठे थे ओर 2 बियर 🍻🍻 के पास
दादी को गीता पढ़ते देख पोते ने अपनी मां से पूछा,
मां दादी कौन की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं?
मां : बेटा ये फाइनल ईयर की तैयारी कर रही हैं.
“एक बार एक Collector, एक SP, एक मंत्री और एक शिक्षाकर्मी बैठे बातें कर रहे थे….।
Collector : हम तो इलाके के मालिक होते हैं। जिससे
जो मर्ज़ी करवा लें।
SP: हम जिसे चाहे अंदर करके ठोक दें। हमारा भी बड़ा रौब
होता है।
Minister: हमारा तो जलवा है बॉस।।। हम चाहे कुछ भी करें, कोई माई का लाल कुछ नहीं बोल सकता।
शिक्षाकर्मी: हमारा तो जी कोई रौब नहीं होता। सारा दिन
बच्चों को मुर्गा बना के कूटते हैं। आगे सालों की मर्ज़ी, Collector बनें, SP बनें, या नेता।।।”
दो चूहे पेड़ पर बैठे थे,
नीचे से एक हाथी गुजरा। एक चूहा हाथी पर गिर गया।
तभी दूसरा चूहा बोला, “दबा कर रख साले को,
मैं भी आता हूँ”।
“सात साधु सात चटाई पर बैठे थे… आश्रम में…
एक आदमी आया और सबसे बड़े साधु से पूछा:
“”बाबा, बीवी कंट्रोल नहीं होती क्या करूं…?””
साधु (छोटे साधु से):
“”एक चटाई और लगा भाई के लिए…”
पठान: मैंने आपकी दूकान से मुर्गी दाना खरीदा था।
दूकानदार: तो क्या हुआ, कुछ खराबी है क्या?
पठान: हाँ, एक महीना हो गया उसे खेत में बोये हुए, अभी तक मुर्गी नहीं उगी।
सिपाही : घटना स्थल से थानेदार को फोन
लगाकर बोला, जनाब यहाँ एक औरत
ने अपने पति को गोली मार दी !
थानेदार : कयों ?
सिपाही : क्योंकि उसका पति पोछा लगे हुए गीले
फर्श पर चलने लगा था !
थानेदार : तुमने गिरफ्तार कर लिया उसको !
सिपाही : नहीं साहब, पोछा अभी सूखा नही है.!
🐓🐥 एक मुर्गी के बच्चे ने अपनी माँ से पूछा ?
“माँ… इंसान पैदा होते ही अपना नाम
रख लेते है…
हमलोग अपना नाम क्यों नहीं रखते…”
.
माँ ने कहाँ – “बेटा, अपनी बिरादरी में
नाम
मरने के बाद रखा जाता है !!!”
चिकेन टिक्का,
चिकेन चिली,
चिकेन तंदूरी,
चिकेन मलाई,
चिकेन कढ़ाई.. etc
लड़का -: तुम लड़कियां विदाई के टाइम इतना रोती क्यों हो…?
लड़की -: जब तू जाएगा ना…
बिना तनख्वाह के दूसरे के घर का काम करने तो तू भी रोयेगा।
परीक्षा में एक लड़की ने बगल वाली सीट पर बैठे लडके से पूछा
कि “यमक” अलंकार की परिभाषा बताओ एक उदाहरण के साथ….
लड़के ने बोला:- जब एक ही शव्द दो बार आवे और दोनों शब्दों
का अर्थ भिन्न भिन्न हो तो उसे “यमक” अलंकार कहते हैं,
जैसे: – तुम रूठा ना करो, मेरी जान…!
मेरी जान निकल जाती है ।
लड़के को नोबल पुरस्कार देने पर विचार किया जा रहा है.😂
मेवालाल ने चार लोगों को कार से दबा दिया
जज मेवालाल से-तुमने तो शराब पी नही थी तो
फिर ऐसा क्यों किया?
मेवालाल-जज साहब मेरे एयरटेल वालों ने कहा था कि
इस गाने के लिए चार दबाये।
मकान मालिक मेवालाल किरायेदार को घर दिखाकर लौट रहे थे,
रास्ते मे एक मरियल सा आदमी देखा यह देखकर
किरायेदार मेवालाल से- वाह साहब अभी तो
आप बोल रहे थे कि यहाँ की वातावरण बहुत अच्छी है
यहाँ कोई बीमार नही होता तो ये ऐसा क्यों है
मेवालाल-अरे बेटा ये तो इस इलाके का
डॉक्टर है जो भुखा तड़प रहा है।
एक महिला मॉल से बिस्कुट चुराते हुए पकड़ी गई |
जज ने कहा : तुम ने जो बिस्कुट का पैकेट चुराया, उस में 10 बिस्कुट थे |
इसलिए तुम्हे 10 दिन की जेल की सजा दी जाती है ।
तभी पति पीछे से चिल्लाया :
जज साहब, इस ने साबूदाने का पैकेट भी चुराया है |
मरीज़ को डॉक्टर आखिरकार समझा पाया कि ये ऑपरेशन कितना जरूरी है लेकिन ..
जैसे ही उसने 8 लाख का खर्चा बताया मरीज़ ने फिर मना कर दिया।
डॉक्टर बोला — तुम पहले 2 लाख जमा कर दो , बाकी 22 हज़ार हर महीने किस्तों में दे देना।
मरीज़ बोला — ये तो ऐसे हो गया , जैसे मैं कोई कार ले रहा हूँ।
डॉक्टर बोला — कह तो सही रहे हो.. लेकिन कार तुम नहीं मैं ले रहा हूँ।
1 मुर्गी ने बत्तख् से शादी कर ली
Murga: हम मर गये थे क्या?
Murgi: मै तो तुमसे ही शादी करना चाहती थी पर Mom-Dad चाहते थे लड़का नेवी में हो.
गणित का सवाल :-
अगर लड़के के पास 2500 रुपये हैं
और फिर
लड़की ने उसको हल्की सी मुस्कान दी
तो…
लड़के के पास कितने रुपये बचेंगे ??
फ़ोन आया: मैडम, आपका अकाउंट हैक हो गया है
मैडम: Facebook अकाउंट? 😮🤒🥺😳
बैंक वाला: नहीं मैडम, बैंक अकाउंट!
मैडम: Thank God! आपने तो मुझे डरा ही दिया था 🤪🤩🤓🤓
काका :- कमर में बहुत दर्द है… जरा गुप्ता जी के घर से iodex ले आओ।
काकी :- वो नहीं देंगे वो बहुत कंजूस है।
काका – हाँ, है तो खानदानी कंजूस साले…पता नहीं इतना पैसा लेकर कहा जाएँगे…..मर जाएँगे यू ही…
ऐसा करो तुम अलमारी से अपनी ही निकाल लो, दर्द
कुछ ज्यादा ही है…
दो शेर जंगल में बैठे थे.
पास से एक खरगोश गुजरा.
आहट सुनकर एक शेर ने दूसरे से पूछा – “क्या है ?”-
“कुछ नहीं … फास्ट फ़ूड है !!!”
रमेश पैराशूट बेच रहा था..
.
हवाई जहाज से कूदो,
बटन दबाओ
और जमीन पर सुरक्षित पहुंच जाओ.
ग्राहक: अगर पैराशूट नहीं खुला तो.
रमेश: तो पैसे वापिस..
गांव की एक लड़की से कंप्यूटर क्लास में
पूछा गया-
डाटा (data) क्या होता है?
लड़की बोली so simple..
“तेल की शीशी के ढक्कण को डाटा कहते हैं”😂😂
दुकानदार : मैंने आपको दुकान की एक-एक चप्पल दिखा दी, अब तो एक भी बाकी नहीं है।
महिला : वो सामने वाले डिब्बे में क्या है?
दुकानदार : बहन, रहम कर थोड़ा, उसमें मेरा LUNCH है
🤓 पायलट विमान से उड़ान भरने के तुरंत बाद यात्रियों का स्वागत कर रहा था
“आज सुबह हमारे साथ उड़ान भरने के लिए धन्यवाद!
मौसम saaf है…..”
अचानक पायलट, चीखना शुरू कर देता है, जबकि वह अभी भी स्पीकर पर है:
“हे भगवान! OMG…. OMG…OMG …… जल गया ,जल गया ,जल गया “
एक भयंकर डरावनी ख़ौफ़नाक गहरी चुप्पी छा गई ! सभी डर से कांपने लगे।
थोड़ी देर में वो पायलट फिर से यात्रियों से बात करने माइक्रोफोन पर वापस आ जाता है:
“मैं माफी चाहता हूं…
मैंने अपनी गोद में बहुत गर्म कॉफी गिरा ली थी … आप मेरी पैंट देख सकते हैं ।”
एक यात्री की आवाज -कमीने!!
“तू यहां आ कर हमारी पैंट देख”!
पुराने छात्रों के मिलन समारोह में अध्यापक ने सभी छात्रों से पूछा,
” इस स्कूल में आपका कोई कड़वा अनुभव ? “
एक छात्र बोला,
” मैं और मेरी वाइफ इसी स्कूल में मिले थे। “😔
एक इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी शिक्षकों को एक टूर
पर ले जाने के लिए एक हवाई जहाज में बैठाया गया..!!
जब सभी शिक्षक बैठ गए तो पायलट ने बड़ी ही ख़ुशी से घोषणा की-
आप सभी गणमान्य शिक्षकों को यह जान कर खुशी होगी कि जिस प्लेन में आप बैठे हैं,
उसे आप ही के कॉलेज के होनहार विद्यार्थियों ने बनाया है…!!
बस फिर क्या था..!! इतना सुनते ही सभी शिक्षक इस डर से नीचे उतर गए कि कहीं उड़ान
भरते ही विमान दुर्घटना ग्रस्त ना हो जाए…!!
लेकिन प्रिंसिपल साहब बैठे रहे…!!
यह देख पायलट उनकेपास गया और उनसे पूछा-
सर,
सभी टीचर अपने विद्यार्थियों का नाम सुनते
ही डर कर उतर गए लेकिन आप क्यों नहीं उतरे..??
क्या आपको डर नहीं लग रहा है..??
प्रिंसिपल ने दिल को छू जाने वाला जवाबदिय
मुझे अपने कॉलेज के शिक्षको से भी ज्यादा अपने
विद्यार्थी पर भरोसा है।
देख लेना …यह प्लेन स्टार्ट ही नही होगा 😂😂
Ladka आधा किलो जलेबी खाके बिना पैसे दिए जाने लगा;
दूकानदार: ओ भाई पैसे?
Ladka : नहीं हैं!
दुकानदार ने उसे कूट दिया;…👆
वो उठकर कपड़े झाड़ते हुए बोला..
“भैया इसी भाव में एक किलो और तौल दो”……
मम्मी (अपने बेटे से गुस्से में): नालायक कहीं का, तू बाल क्यूं नहीं कटवाता?
लड़का: क्या दिक्कत है माँ, ये आजकल का फैशन है…
मम्मी: (गुस्से में तमतमाते हुए) आग लगे इस फैशन को, लड़के वाले तेरी बहन को देखने आये थे तुझे पसंद करके चले गए
एक लड़की अपने बूढी दादी के साथ ”बरामदे” में बैठी थी
तभी वहां उसका ”बॉयफ्रेंड” आ गया !
लड़की अपने बॉयफ्रेंड से — क्या आप ”रामपाल यादव” की बुक dad is at home लाये हो ?
बॉयफ्रेंड — नहीं मैं तो ”कीमती आनंद” की where should i wait for u किताब लेने आया हूँ !
लड़की — नहीं मेरे पास तो ”प्रेम बाजपेयी” की under the mango tree है !
बॉयफ्रेंड — ठीक है तुम आते समय ”आनंद बक्शी” की call u in five mnt लेती आना !
लड़की — ok मैं ”जॉन इब्राहिम” की I wont let u down जरूर लेती आउंगी !
लड़का लड़की की दादी के ”चरण स्पर्श” करके चला जाता है !
दादी बोली — बेटी ये लड़का इतनी ”ढ़ेर सारी” किताबे पढ़ कैसे लेता है ?
लड़की— दादीजी ये हमारी क्लास का सबसे समझदार और intelligent लड़का है !
दादी — तो बेटी इसको कहना एक बार ”मुंशी प्रेमचन्द” की old people are not stupid भी पढ़ ले !
दूल्हा : पंडितजी ! पत्नी को
दांयी तरफ बैठाना है
या बांयी तरफ ?..
पंडित : देख लो, जैसा ठीक लगे
बाद में तो
सर पर ही बैठेगी !
“लड़का: कहां जा रही हो ? 😳😳
लड़की: आत्महत्या करने 😔😔
लड़का : तो इतना मेकअप क्यों किया हुआ है? 😳😳
लड़की : अबे गधे ! कल न्यूज पेपर में फोटो आएगी न
एक ताऊ मरने वाला था
घर वालो ने कहा:
अब तो भगवान का नाम ले लो
ताऊ बोला: अब क्या नाम लेना
10 -15 मिनिट बाद तो आमना-सामना हो ही जाएगा
“BOY 1 :- यार, शादी मे जाना हैं ,
कैसा “”कोट”” पहन के जाऊँ ,
कि सब मुझे ही देखे .! 😍😍
BOY2 : – पेटी’कोट’ पहन के चला जा..!
पक्का सब तुझे ही देखेंगे .! 😂😂😜
😂😎😂😜😎😂
एक भिखारी रोज-रोज
मांग कर खाते-खाते
तंग आ गया था.
एक दिन उसने भगवान से प्रार्थना की –
“भगवान, मुझे खाने को ऐसा कुछ दे
जो खाने पर भी खत्म न हो !
.
”भगवान बोले – “ये ले बेटा ……च्यूइंग गम !”
यात्री : क्या मैं यहाँ
एक सिगरेट पी सकता हूं?
स्टेशन मास्टर : नहीं…
यहां सिगरेट पीना सख्त मना है।
यात्री : फिर यहाँ इतने
सिगरेट के टुकड़े कैसे पड़े हैं?
स्टेशन मास्टर : ये उन लोगों ने फेंके हैं
जो पूछते नहीं है।
एक मुर्गा मालिक को खिङकी से बैठा देख रहा था।
मालिक बहुत बीमार था,
मालिक की पत्नी उसके बगल में बैठी थी।
पत्नी बोली : आपको बहुत तेज़ बुखार है
मै आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं….
इतना सुनते ही मुर्गे के तोते उङ गये…
मुर्गा बोला : बहन जी….
एक बार ‘पेरासिटामोल’ दे कर भी देख लो।
अगर किसी लड़की को
उसकी मर्जी के खिलाफ
love u बोलना गलत है
तो किसी लड़के को
उसकी मर्जी के खिलाफ
भैया बोलना भी गलत है..😂😂
🤪🤩🤓🤓
भोलापन तो देखिए …
एक आदमी की एक टांग की हड्डी टूट गयी।।
वो हॉस्पिटल गया तो देखा कि
वहां एक आदमी की दोनों टांगें
टूटी हुई हैं ।।
तो वो उसको देखकर बोला कि –
आपकी दो पत्नियां हैं क्या??

